फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशीगंज का दिव्यांक था डूबने वाला छात्र

Tue, 18 Aug 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के ऐहार गांव के बाल्हेश्वर मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबे छात्र की शिनाख्त मंगलवार को हो गई। वह भदोखर थाने के मुंशीगंज कस्बे का निवासी था।
विज्ञापन


छात्र जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को सुबह अखबार में खबर पढ़कर पिता राजेश कुमार शुक्ला बाल्हेश्वर मंदिर आए तो उन्हें लोगों से वहां डूबे छात्र के बारे में जानकारी मिली।

थाने जाकर पुलिस से संपर्क कर बच्चे के कपड़े आदि देखकर शिनाख्त कर दी कि डूबा बच्चा उनका बेटा दिव्यांक (18) था। वह आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज रायबरेली में 12वीं कक्षा का छात्र था और अपने साथियों के साथ बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बच्चे की शिनाख्त होने की पुष्टि की है। पिता की तहरीर को जीडी में दर्ज कराकर बच्चे का शव उनको सौंप दिया गया है। मौत का पता लगने के बाद घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें