फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्र को बैट मारने से सिर फटा

Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां-महराजगंज। प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में कक्षा एक के छात्र ऋतिक को बैट से पीटने का मामला सामने आया है। परिवार को लोगों ने प्रधानाध्यापक पर बैट से पीटने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर हंगामा किया था। परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है। अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


मामला मंगलवार का है। गरीबदास का पुरवा मजरे राघवपुर निवासी रामबरन ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बेटे ऋतिक को बैट से पीटने का आरोप लगाया है। बताया कि ऋतिक के बैट से पीटा गया, इससे उसका सिर फट गया। परिजनों की ओर से छात्र के साथ छुआछूत और जातिगत भेदभाव किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पिता रामबरन ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। देर शाम घर पहुंचे तो मामले का पता चला। इसलिए बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। पिता ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधानाध्यापक वेद कुमार का कहना है कि स्कूल में बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। वह मामले को शांत कराने के लिए बच्चों को अलग करने लगे, तभी गलती से बैट छात्र के सिर पर लग गया। किसी भी छात्र को पीटा नहीं गया है।
विज्ञापन



थुलेंडी चौकी प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ महराजगंज प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष समझौता करने को तैयार हो रहे हैं। यदि आपस में बात नहीं बनती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें