बछरावां। गुरबक्शगंज में परीक्षा देकर लौट रही बीएससी की छात्रा श्वेता को एसयूवी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। छात्रा शिवगढ़ थाने के सुगंध खेड़ा गांव की निवासी हैं। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।