फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पान मसाले में कत्था की जगह मिला गैंबियर, नमूना असुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बिक रहे एक पान मसाले के नमूने की प्रयोगशाला जांच में कत्था की जगह गैंबियर का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नमूने को असुरक्षित घोषित करते हुए निर्माता, वितरक और विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के साथ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


बीती 29 अक्तूबर को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने अमावां के तकिया बूढ़नपुर स्थित सचिन किराना स्टोर से कायम पान मसाले का नमूना लिया था। प्रथम दृष्टया मानकों के विपरीत पाए जाने पर 4164 पुड़िया पान मसाला सीज किया गया था। इसकी कीमत 3.87 लाख रुपये बताई गई थी। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।

करीब एक माह बाद आई जांच रिपोर्ट में पान मसाले में कत्था के स्थान पर गैंबियर का इस्तेमाल पाए जाने पर इसे असुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद विक्रेता सचिन गुप्ता, सप्लायर बालाजी इंटरप्राइजेज लखनऊ और निर्माता बालाजी स्पेशल फ्लेवर प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गैंबियर से मुंह के कैंसर, लिवर व किडनी को खतरा

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी के अनुसार, गैंबियर के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इससे मुंह में जलन, छाले और ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस (मुंह खुलने में दिक्कत) का खतरा बढ़ सकता है। पान मसाले में मौजूद सुपारी और चूना जैसे अन्य तत्वों के साथ इसका सेवन मुंह के कैंसर का जोखिम भी बढ़ा सकता है। नियमित सेवन से लिवर और गुर्दों की कार्यक्षमता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए।

नोटिस जारी, मुकदमे की प्रक्रिया भी शुरू

अमावां के तकिया बूढ़नपुर स्थित सचिन किराना स्टोर से 29 अक्तूबर को कायम पान मसाले का नमूना लेकर 3.87 लाख रुपये कीमत का स्टॉक सीज किया गया था। प्रयोगशाला जांच में पान मसाले में गैंबियर पाया गया है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के साथ मुकदमे की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


मानिक चंद्र सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें