फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्रा का आत्महत्या का प्रयास, आठ मिनट में पहुंची पुलिस, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शादी तय होने से नाराज बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने खुदकुशी का प्रयास किया। मेटा कंपनी के अलर्ट पर आठ मिनट में पुलिस ने घर पहुंचकर पीड़िता की जान बचाई। छात्रा का कहना है कि वह पढ़ाई करके अफसर बनना चाहती हैं लेकिन परिजन उसकी शादी जबरन करा रहे हैं।
विज्ञापन



मिल एरिया इलाके की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। वह अपने हाथ में जहरीली गोलियां लिए थी। वीडियो में वह बोली-गुड बाय..सॉरी मम्मी-पापा। इस पर मेटा कंपनी ने ई-मेल के जरिए पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने ई-मेल का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर भेजी। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह छात्रा के घर पहुंचे और उसको बचा लिया।


थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह अभी पढ़ना चाहती है, शादी नहीं करनी है। घरवाले जबरदस्ती कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने परिजनों को भी समझाया। पुलिस को परिजनों ने भरोसा दिलाया कि वह बेटी की शादी बिना उसकी मर्जी के नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें