फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जांचें गल्ला मंडी व सब्जी मंडी के आढ़तियों के स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज( रायबरेली)। कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के चल रहे प्रयासों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया। इसके मद्देनजर कर्फ्यू के नाम पर किसी भी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी ना होने पाए इसके लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम जीतलाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, पूर्ति निरीक्षक मोइनुद्दीन, सीओ इंद्रपाल सिंह ने नवीन सब्जी मंडी गल्ला मंडी व कस्बे की मेडिकल एजेंसी के स्टॉक चेक किए। अधिकारियों ने दुकानदारों से किसी भी प्रकार की डंपिंग न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा यदि कोई व्यापारी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी मंडी में आढ़तियों के आलू प्याज लहसुन सहित अन्य सब्जियों के स्टॉक चेक किए गए। जिनमें कुछ आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर मेंटेन होने की दशा में अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाई और रजिस्टर मेन्टेन करने के निर्देश दिए। वही गल्ला मंडी में आटा दाल चीनी मैदे व तेल के स्टाफ को जांचा गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों से दुकानें खुली रखने का अनुरोध भी किया। उप जिलाधिकारी ने प्रतीक मेडिकल एजेंसी में जाकर सैनेटाइजर मास्क व हैंड ग्लब्स के स्टॉक रजिस्टर देखा और जमाखोरी न करने व निर्धारित मूल्यों पर बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें