जगतपुर सीएचसी में युवक को एआरवी का इंजेक्शन लगाता स्वास्थ्यकर्मी।
रायबरेली। जगतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक ही दिन में करीब 15 लोग कुत्तों के हमले से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया।
कुत्तों के हमले में हरपुर हल्ला निवासी विश्वनाथ और दौलतपुर निवासी आर्यांश जख्मी हुए। अयोध्या बख्श का पुरवा की सुभाषिनी और सूबेदार का पुरवा की ज्योति भी घायल हुईं। इसी तरह पूरे कच्छवाह के मुदित, करौती के रामराज और धोबहा के अहमद, कल्याणपुर के महेंद्र, पूरे झाम सिंह के सुनील तथा पूरे शुक्लन के अरमान भी कुत्ता काटने से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में घायलों को एआरवी लगाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 लोग कुत्तों के काटने के बाद अस्पताल आ रहे हैं। अस्पताल में करीब 475 खुराक एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है।