फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर

Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर शाम पत्थर फेंका गया। घटना कहां हुई, इस बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


शहर में मधुबन क्रॉसिंग के आसपास राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इससे आशंका है कि पत्थर फेंके जाने की घटना मधुबन क्रॉसिंग के आसपास हुई होगी। वंदेभारत ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर सात मिनट विलंब से पहुंची और 11 मिनट विलंब से रवाना हुई। यानी दो मिनट के तय स्टॉपेज की जगह छह मिनट ट्रेन रुकी।
विज्ञापन


छानबीन में जुटी जीआरपी के सिपाहियों ने बताया कि पत्थर फेंके जाने की आशंका के कारण छानबीन की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने कहा कि वंदेभारत पर पत्थर फेंके जाने के संबंध में ट्रेन स्टाफ या स्टेशन मास्टर की ओर से कोई मेमो नहीं मिला है। अगर कोई जानकारी मिलेगी तो एफआईआर दर्ज होगी। वंदेभारत के गुजरने के दौरान रायबरेली स्टेशन के दोनों किनारों पर मधुबन क्रॉसिंग और डबल फाटक के पास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें