फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदे भारत पर फेंका पत्थर, शीशा चटका

Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर शाम किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया। इससे कोच का एक शीशा चटक गया। लखनऊ पहुंचने पर गार्ड ने घटना की सूचना दी। इस पर आरपीएफ पोस्ट रायबरेली की टीम ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई है ताकि पत्थर फेंकने वाले की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन



वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज से चलने के बाद रायबरेली पहुंची। रायबरेली से छूटने के बाद कुछ दूर आगे पहुंची ही थी कि पत्थर फेंके जाने की घटना घटी। हालांकि ट्रेन बिना रुके फर्राटा भरते हुए लखनऊ की ओर रवाना हो गई।

लखनऊ पहुंचने के बाद गार्ड ने कोच का एक शीशा चटका देखा। इस पर घटना से अवगत कराया। लखनऊ से घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने गार्ड के बताए घटनास्थल और उसके आसपास छानबीन कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि वंदे भारत पर पत्थर फेंकने की जानकारी काफी देर से मिली। छानबीन कराई गई लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। यह घटना रायबरेली और गंगागंज स्टेशनों के बीच बताई गई है।

लखनऊ में वंदे भारत के गार्ड ने घटना की जानकारी दी जिसके आधार पर केस दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी गई है। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पत्थर फेंकने वाले की शिनाख्त करने में आसानी होगी। जल्दी खुलासा किया जाएगा।




आए दिन होती रहती है पत्थर फेंकने की घटना

रायबरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की यह घटना कोई नई नहीं है। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। बीते मंगलवार को भी वंदे भारत पर पत्थर फेंके जाने की घटना ऊंचाहार और लक्ष्मणपुर स्टेशनों के बीच घटी थी। इस मामले में आरपीएफ ऊंचाहार की टीम जांच कर रही है। इसके पहले बछरावां क्षेत्र में कई घटनाएं घट चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई मामलों में पत्थर फेंकने वालों की शिनाख्त कर पकड़ा भी गया। ज्यादातर मामलों में बच्चे ही पकड़ में आए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें