फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबी पांचवी की छात्रा, जान गई

Wed, 12 Aug 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह तालाब में डूबकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव निवासी अशोक कुमार की 10 वर्षीय बेटी पूनम और बेटा चंदन (7) परशदेपुर के वार्ड नंबर सात कटरा बाजार निवासी अपने नाना रामनरेश के यहां रहते थे।

पूनम प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कक्षा पांच की छात्रा थी। नानी रामदुलारी के मुताबिक, पूनम सुबह नित्यक्रिया के लिए घर के सामने वाले तालाब के किनारे गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई तो पूनम का शव मिला। चौकी इंचार्ज यादुवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पंचनामा करके शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया। तालाब में डूबने से बालिका की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें