फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अधीक्षक, नर्स समेत पांच के बयान दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। सीएचसी के अधीक्षक के खिलाफ संविदा स्टाफ की ओर से दर्ज कराए गए छेड़खानी के मुकदमे की जांच स्वास्थ्य विभाग की आंतरिक विशाखा कमेटी ने शुरू कर दी है। शनिवार को सीएचसी पहुंचकर कमेटी ने अधीक्षक, संविदा स्टाफ नर्स समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


नर्स ने बयान दिया कि अधीक्षक ने एआरओ आवास पर बुला हाथ पकड़कर छेड़खानी की। किसी तरह भागकर इज्जत बचाई...। सीएचसी के अधीक्षक ने भी बयान दर्ज कराकर खुद को पूरी तरह से निर्दोष बताया। जांच शुरू होने के बाद शनिवार को सीएचसी में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।

सरेनी सीएचसी में तैनात संविदा स्टाफ नर्स ने बीते शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला संज्ञान में लेते हुए अपर निदेशक (चिकित्सा एवं परिवार कल्याण) डॉ. जीपी गुप्ता ने सीएमओ को जांच कराकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ के आदेश पर शनिवार को आंतरिक विशाखा कमेटी की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुशवाहा, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह, डीएस अस्थाना आदि की टीम सीएचसी पहुंची। बंद कमरे में एक-एक करके सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए। अधीक्षक के साथ ही स्टाफ नर्स के गोपनीय बयान दर्ज किए गए। स्टॉफ के भी बयान कमेटी ने दर्ज किए। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें