फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चौहान हॉस्पिटल के स्टाफ के बयान दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। बालिका साक्षी की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को चौहान हॉस्पिटल के संचालक, स्टाफ और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है। मामले में संचालक समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इलाज के नाम पर अस्पताल में ढिलाई बरती जाती है, जिसका नतीजा लोगों को जान गंवाकर भुगतना पड़ता है। पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी रामभवन की बेटी साक्षी (13) बुखार से पीड़ित थी। उन्हें बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित चौहान हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए अस्पताल के प्रसाधन में गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।

परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने मां आरती की तहरीर पर अस्पताल संचालक डाॅ. सुनील सिंह चौहान व उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीएमओ डॉ.नवीनचंद्रा ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन


सुबह ऊंचाहार सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम टीम के साथ चौहान हाॅस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के संचालक व अन्य स्टाफ से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने मरीज को दी गई दवाएं, इंजेक्शन, भर्ती व रेफर करने की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उनके बयान दर्ज किए। साक्षी की मां आरती से भी घटना के बारे में पूछताछ की।

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर सभी तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें