फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलकूद में सीतापुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार से तीन दिवसीय 66वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने पहले ही दिन से विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीतापुर जिले के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम फहराया तो रायबरेली और हरदोई जिले के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में मेडल जीते। प्रतियोगिता 12 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

मंडलीय खेलकूद का शुभारंभ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुब्बारे हवा में उड़ाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, उप संयोजक/बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन और मशाल दौड़ के बाद न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, शहर के राजकीक बालिका इंटर कॉलेज और जीजीआईसी देवानंदपुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य किया।
विज्ञापन

सह संयोजक रत्नेश कुमार और मेजर हरिश्चंद्र सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर डॉ. स्मिता मिश्रा, ममता पाल, सुनील वाजपेयी, डॉ. महेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मंजूरुल हक, मो. अनीस, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदित्य मोहन आदि मौजूद रहे।
800 मीटर दौड़ में हेमा व रोशनी जीती
पहले दिन हुई खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में हरदोई की हेमा प्रथम, सीतापुर की रुचि द्वितीय, सीतापुर की प्रिया तृतीय रहीं। जूनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में सीतापुर की रोशनी प्रथम, लखनऊ की प्रीति यादव द्वितीय, रायबरेली की अपर्णा सिंह तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में सीतापुर की कोमल राजपूत को पहला, हरदोई की रीना को दूसरा, उन्नाव की शीतल को तीसरा स्थान मिला।
जूनियर बालिकाओं की त्रिकूद में रायबरेली की चांदनी प्रथम, लखीमपुर की अस्मिता वाजपेयी द्वितीय, रायबरेली की रोशनी तृतीय, सीनियर बालिकाओं की त्रिकूद में लखनऊ की रेशमी यादव प्रथम, हरदोई की मानवी मिश्रा द्वितीय, रायबरेली की राधा तृतीय रहीं। सीनियर बालकों की 800 मीटर की दौड़ में सीतापुर के रोहित प्रथम, उन्नाव के विजय द्वितीय, रायबरेली के आदित्य कुमार तृतीय, सब जूनियर बालकों की 600 मीटर दौड़ में सीतापुर के गौरव प्रथम, रायबरेली के अंशुमान द्वितीय, सीतापुर के अभिषेक तृतीय रहे।
आकर्षण का केंद्र रहा सेल्फी प्वाइंट
मंडलीय खेलकूद में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह की फोटो लगी है। इस सेल्फी प्वाइंट पर सभी जिलों से आए खिलाड़ियों में फोटो लेने की होड़ रही। आयोजन से जुड़े लोग ही नहीं, खिलाड़ियों के साथ दूसरे जिलों से आए शिक्षक भी सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें