फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, नगदी समेत 18 लाख का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। चौकी क्षेत्र में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर में आग लग गई। हादसे में पांच हजार रुपये समेत 18 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शटर के अंदर से धुआं निकलने पर लोगों को जानकारी हुई। दमकल व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई।
विज्ञापन

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी संजय यादव का मटियारा चौराहे पर ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर है। बुधवार शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में दुकान से धुआं उठते देख चौराहे पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी।
चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना के करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन

पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि दुकान में पांच हजार रुपये नगद के अलावा बाइक के उपकरण, बैट्री, टायर, ट्यूब, डिग्गी, हेलमेट, सीट, ब्रेक शू समेत अन्य सामान जल गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक कोरी व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, सलोन सीओ अमित सिंह, डीह एसओ पंकज सोनकर मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें