फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज अभियान ने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वराज अभियान रायबरेली टीम ने जिले के हॉकी खिलाड़ियों को गोद लिया और उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराई। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उदीयमान खिलाड़ी नैना सोनकर, राखी एवं कुमकुम विक्रम को स्वराज अभियान टीम ने गोद लेकर खेलों को बढ़ावा देने में मिसाल पेश की।
विज्ञापन

स्वराज अभियान टीम ने अपने साथी स्व. सत्यप्रकाश यादव की समाजसेवा से प्रेरित होकर उनकी याद में आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखते हुए खेल सामग्री जैसे हॉकी स्टिक, हॉकी बाल, टी-शर्ट, जूते-मोजे प्रदान किए।
वर्षभर खेल सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हो और वे खेल में अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने स्वराज अभियान टीम की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव एवं उनके साथियों की सराहना की और इसे खेल को बढ़ावा देने में मिसाल बताया।
उप क्रीड़ाधिकारी एवं हॉकी कोच संतोष कुमार ने कहा कि स्वराज अभियान टीम के इस कार्य से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद के लिए लोग आगे आएंगे।
स्वराज अभियान की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पुष्कर पाल, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव, अखिलेश सिंह, मोहम्मद हाशिम, संजय यादव, अंशु मौर्य ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें