फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बैच ने एक गोल से जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के तहत फुटबॉल मैच कराया गया। इसमें नए-पुराने छात्रों के बीच यानी वर्ष 2018 एवं 2019 बैच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर रही। दोनों राउंड का मैच होने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका तो रेफरी सुमन बनर्जी ने पांच-पांच गोल पेनाल्टी के लिए दिए, लेकिन इसमें भी कोई टीम सफलता अर्जित नहीं कर सकी।
किसी टीम के गोल न करने पर रेफरी ने फिर तीन गोल का मौका देने के लिए अतिरिक्त समय तय किया, जिसका लाभ उठाते हुए 2019 बैच की टीम ने एक गोल करके सफलता हासिल कर ली। इस पर 2019 बैच को एक गोल से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम में प्रियांशु, उमैर, आलम, सौरभ, निखिल, हर्ष, अजीत का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मैच का लुत्फ लेने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी अंत तक बैठे रहे। इसी तरह बैडमिंटन का एकल एवं युगल मुकाबला भी कराया गया। बालकों के युगल मुकाबले में सविता सम्राट और सूरज ने बाजी मारी, जबकि एकल मुकाबले में विराट को सफलता मिली।
बालिकाओं के एक मुकाबले में हर्षिता विजयी रहीं। बालिकाओं के कैरम मुकाबले में 2018 बैच की कोपल और प्रकीर्ति को सफलता मिली। सांस्कृतिक एवं खेल समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बार सभी कार्यक्रमों का संचालन स्वयं बच्चों की कल्चर क्लब ने किया, जिसका निर्देशन विष्णु एवं प्रदीप कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें