फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावली के पेज पलटने के लिए न किया जाए थूक का प्रयोग

विज्ञापन
सीडीओ की ओर से जारी किया पत्र। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
पत्रावली के पेज पलटने के लिए न किया जाए थूक का प्रयोग
विज्ञापन

सीडीओ का फरमान, संक्रामक बीमारियों के चलते पेज पटलने में वाटर स्पंज लगाने की नसीहत
जिला स्तरीय अधिकारियों और बीडीओ को तत्काल प्रभाव से दिए गए निर्देश
रायबरेली। सीडीओ अभिषेक गोयल का फरमान चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी दफ्तरों में पत्रावली के पेज पटलने के लिए उन्होंने थूक का प्रयोग न करने की नसीहत अधिकारियों, कर्मचारियों को दी है।
उन्होंने संक्रामक बीमारियों के चलते पेज पटलने में वाटर स्पंज का प्रयोग करने की नसीहत दी है। वैसे तो यह पत्र 10 फरवरी को जारी किया गया, लेकिन करीब एक पखवारा बात इस पत्र का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अभी हाल में ही अभिषेक गोयल ने सीडीओ के पद पर चार्ज संभाला है, लेकिन कम समय में ही वह अपने कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सीडीओ ने जारी पत्र में कहा है कि प्राय देखा जा रहा है कि कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पत्रावली का पेज पटलने के लिए थूक का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
यह स्थिति कदापि उचित नहीं है। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारी (विकास) एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि पत्रावली का पेज पलटने के लिए स्वयं और कर्मचारियों द्वारा नोट काउंटर (वाटर स्पंज) का प्रयोग किया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने पत्र में कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। सीडीओ के इस फरमान से अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। उधर, इस संबंध में सीडीओ अभिषेक गोयल से फोन मिलाकर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें