फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: यात्रियों की सुविधा के लिए होली में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 14 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर घर लौटने के लिए योजना बना रहे उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं, जिन्होंने अभी तक ट्रेनों से यात्रा करने के लिए आरक्षण टिकट नहीं बनवाया है। अलग-अलग रूटों पर ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। तीन जोड़ी ट्रेनें रायबरेली जिले से होकर गुजरेंगी, जिससे वाराणसी, दिल्ली, चंडीगढ़, कटरा रूट पर सफर करना आसान होगा।
विज्ञापन

वाराणसी और दिल्ली के बीच 11 दिन के लिए रोजाना स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जाएगी। वाराणसी से दौड़ने वाली स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी। यह गाड़ी रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन रात 1:30 बजे आएगी। दिल्ली से इस ट्रेन का संचालन 25 फरवरी से 7 मार्च तक होगा। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 7:25 बजे रवाना होगी और सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में यह गाड़ी सुबह 4:55 बजे आएगी। पांच मिनट स्टॉपेज रहेगा। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी के 20 कोच रहेंगे। रास्ते में प्रतापगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद में रुकेगी।
दूसरी स्पेशल ट्रेन वाराणसी और चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी। बनारस से 21 एवं 28 फरवरी और चंडीगढ़ से 22 फरवरी एवं एक मार्च को चलाएंगे। बनारस से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रायबरेली में शाम 6:25 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में रात 9:30 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। रास्ते में प्रतापगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला स्टेशनों पर भी रुकेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के 22 कोच की सुविधा रहेगी, ताकि यात्रियों को सीट मिल सके।
विज्ञापन

तीसरी स्पेशल ट्रेन कटरा और वाराणसी के बीच दौड़ेगी। कटरा से 22 व 26 फरवरी एवं 2 व 6 मार्च को, जबकि वाराणसी से 24 व 28 फरवरी एवं 4 व 8 मार्च को चलाएंगे। कटरा से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। रायबरेली में सुबह 8:20 बजे आएगी और दो मिनट रुकने के बाद चली जाएगी। यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ में रुकेगी। ट्रेन में 22 कोच रहेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ी तो अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें