फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मिर्जापुर-लखनऊ के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 20 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र पर श्रद्धालुओं को रेलवे विभाग ने आवागमन में सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे श्रद्धालु विंध्याचल जाकर दर्शन करने के बाद लौट सकेंगे। यह ट्रेन 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। लखनऊ और मिर्जापुर के बीच रोजाना चलने वाली इस ट्रेन को 11 दिन चलाने का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर से स्पेशल ट्रेन 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक और फिर 6 अक्तूबर को शाम 4:05 बजे रवाना होगी। रात 11:25 बजे लखनऊ के आलम नगर स्टेशन पहुंचेगी। जिले के ऊंचाहार स्टेशन पर रात 8:18 बजे, रायबरेली स्टेशन पर 8:53 बजे और बछरावां स्टेशन पर 9:25 बजे आएगी। सभी स्टेशनों पर दो मिनट स्टॉपेज रहेगा। लखनऊ के आलम नगर स्टेशन से यही ट्रेन 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक और सात अक्तूबर को रात एक बजे रवाना होगी। सुबह आठ बजे मिर्जापुर पहुंच जाएगी।

जिले के बछरावां स्टेशन पर रात 2:02 बजे, रायबरेली स्टेशन पर 2:25 बजे और ऊंचाहार स्टेशन पर 2:55 बजे पहुंचेगी। इन सभी स्टेशनों पर दो मिनट ट्रेन रुकेगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 12 कोच वाली नवरात्र स्पेशल ट्रेन के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें