फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नहीं बनेगी सपा की सरकार : दयाशंकर

Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करतीं सदर विधायक अदिति​ सिंह।
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अब प्रदेश में कभी भी सपा की सरकार नहीं बनेगी। 2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी, तब मुलायम सिंह यादव थे। अखिलेश के पूर्व मंत्री आजम खां के मुकदमे वापस लिए जाने के सवाल पर कहा कि यह सपा का कोई नया कार्य नहीं है। सपा आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती रही है। मंगलवार शाम सारस तिराहा स्थित होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश यादव लगातार राजनीति के मामले में पीछे हैं। पूर्व मंत्री आजम खां के बसपा में शामिल होने के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि जब मायावती और अखिलेश एक हो सकते हैं तो आजम खां और मायावती क्यों एक नहीं हो सकते। राजनीति में यह कोई बड़ी बात नहीं है। वह मौका भी देखा गया है, जब दोनों में रार थी, लेकिन एक बार मिलकर चुनाव लड़ा। इसके बाद भी योगी और मोदी को हरा नहीं पाए। इस दौरान सदर विधायक अदिति सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें