फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज लगाने वाले तीन शिक्षकों से मांगा जवाब

Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
teacher - फोटो : getty images
विज्ञापन
डीह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों से बीएसए ने जवाब तलब किया है। तीनों शिक्षक अलग-अलग विद्यालयों में तैनात है। शिक्षकों को पांच दिन का समय दिया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पूरे चाई में संदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में सलाउद्दीन और प्राथमिक विद्यालय बछवलखुर्द में देवेंद्र कुमार तैनात हैं। तीनों ने उर्दू यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के प्रमाण पत्र लगाकर विभाग में नौकरी हासिल कर ली है।

वेतन भुगतान से पहले तीनों अध्यापकों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए यूनिवर्सिटी भेजे गए तो वे फर्जी मिले। इसका खुलासा होने के बाद तीनों ने विद्यालय आना छोड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पांच दिन में जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें