फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया ने भिजवाई लकडिय़ां, ताकि तटों पर न दफन हो शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बड़ी संख्या में शवों को गंगा के किनारे दफन किए जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए सांसद सोनिया गांधी ने तीन ट्रक लकड़ियां भेजवाई हैं, ताकि आर्थिक अभाव में कोई भी व्यक्ति शव को गंगा तटों पर न दफन करे। उन्हें चिता जलाने के लिए आसानी से मुफ्त में लकड़ियां मिल सकें।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बताया कि सांसद की ओर से जिले के गंगा तटों गेंगासों, डलमऊ और गोकना घाट पर तीन ट्रक लकड़ी भेजी गई है, ताकि धन की कमी की वजह से जो लोग अपने मृतक परिजनों को दफना रहे हैं, वे दाह संस्कार कर सकें। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए जिले के तीनों घाटों पर गरीबों को दाह संस्कार करने के लिए लकड़ियां निशुल्क देने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।
कोविड-19 महामारी में सांसद के प्रयास से लगातार संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए सहायता दी जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में सांसद ने अपनी निधि से ढाई करोड़ की धनराशि स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए स्वीकृत किया। साथ ही बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री का वितरण भी करवाया। लगभग 200 जंबो आक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेजवाए हैं, जिससे जनता को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें