फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पोस्टर में सोनी और प्रांजल ने बाजी मारी

Fri, 06 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को स्काउट भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।    -
विज्ञापन
रायबरेली। जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को स्काउट भवन में पोस्टर, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से सोनी गुप्ता को पहला, वंदना को दूसरा व एकता को तीसरा स्थान मिला। तीनों ही फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी हैं। वहीं जूनियर वर्ग से प्रांजल (केवीएस) को पहला, विहान वर्मा (रायन इंटरनेशनल स्कूल) को दूसरा व अनुराग (केंद्रीय विद्यालय) को तीसरा स्थान मिला।


स्लोगन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने तीनों स्थान पर कब्जा जमाया, जिसमें शिवम ने पहला, बृजेश्वरी ने दूसरा, एकता सिंह ने तीसरा स्थान अर्जित किया। जूनियर वर्ग से वेद कौशल (राजकीय इंटर कॉलेज) प्रथम, कोमल कश्यप (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) द्वितीय एवं दिव्या (गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर) तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निबंध में अनामिका चौरसिया को पहला, चित्रांशी को दूसरा और काजल को तीसरा स्थान मिला। तीनों ही विद्यार्थी फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में पढ़ते हैं। सभी विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन, श्रीराम यादव, दिनेश त्रिवेदी, देवेंद्र कुमार बाजपेयी, अनीशा तनवीर, मोहिता उपाध्याय, मालती वर्मा, रेनू व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें