फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बैनामा लेखक के बेटे ने किया सुसाइड, बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव

Tue, 10 Mar 2026 10:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

 रायबरेली में बैनामा लेखक के बेटे ने सुसाइड कर लिया। उसका शव बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को बैनामा लेखक के बेटे सुसाइड कर लिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना गुरुबख्शगंज कोतवाली क्षेत्र के बांसगांव की है। गांव निवासी बैनामा लेखक रज्जन लोधी के बेटे राजू लोधी (42) ने आत्महत्या की है। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर चिलवल के पेड़ की डाल से लटकता मिला। 

खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें