फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस से धुआं उठा, चार घंटे विलंब से पहुंची ट्रेन

Thu, 17 Sep 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरी से दिल्ली जा रही नीलाचंल एक्सप्रेस के एस 10 बोगी के पहिये में ब्रेक शू फंसने से धुआं उठने लगा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर चालक ने गाड़ी रोकी। रेलवे स्टेशन के पास घटना होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई, जब रेलवे स्टेशन रायबरेली से ट्रेन कुछ कदम आगे बढ़ी थी। इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर ब्रेक को ठीक किया। करीब 40 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

नीलांचल एक्सप्रेस के रायबरेली जक्शन पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11 बजे है। बुधवार को नीलांचल चार घंटे लेट शाम चार बजे स्टेशन पर पहुंची। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद चली तो एस 10 की बोगी के पहिए में फंसे ब्रेक शू से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन


धुआं खिड़कियों से होकर बोगी में पहुंचा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों के चीख पुकार मचाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। चूंकि घटना रेलवे स्टेशन के पास ही हुई थी।

इसलिए इंजीनियरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। 40 मिनट बाद इंजीनियरों की टीम ने ब्रेक शू को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन गतंव्य स्थान के लिए रवाना हो सकी।

पहले से विलंब चल रही ट्रेन में धु्आं उठने से यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस के एस 10 बोगी में ब्रेक शू फंसने के चलते धुआं उठा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें