फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (दद्दू गुट) ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय सरेनी पहुंचे। बिजली कटौती और लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग की। अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन एसडीओ अतुल कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सरोजनी देवी व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वह फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान हैं। वोल्टेज इतना कम रहता है कि बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं करते। खानपुर गांव में टूटे खंभों को बदलवाने की मांग की।

एसडीओ ने किसानों की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, राज बहादुर यादव, ओम प्रकाश, राजबख्श सिंह, रमेश कुमार, रामचंद्र, देवनारायण, मनोज कुमार तिवारी, मोहम्मद रफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें