फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, सीट होगी कन्फर्म

Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश और बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की सीट कन्फर्म हो सके। इस समय ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी हो गई है कि सीट कन्फर्म होने की उम्मीद कम नजर आ रही है। ऐसे में रेलवे ने कई ट्रेनों में एक स्लीपर कोच बढ़ाने की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 6 से 12 जून तक और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 9 से 15 जून तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। इसी तरह बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में 6 जून और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस में 9 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें