जगतपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को मनरेगा आयुक्त प्रमोद कुमार ने ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर मनरेगा की प्रगति पर चर्चा की। बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में आयुक्त ने कई ग्राम सभाओं में कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
आयुक्त ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्वीकृत कार्य समय से पूरे कराएं। मनरेगा श्रमिकों के लंबित भुगतान जल्द कराएं। उन्होंने पंचायत सचिवों से मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी ग्राम सभाओं में मनरेगा के कार्य 60 प्रतिशत कच्चे और 40 प्रतिशत पक्के के अनुपात में कराए जाएं।
उन्होंने लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में जितेंद्र तिवारी, अंशुमान सिंह, अमित सोनकर, अंजली पांडेय, श्रेया श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रमेश मिश्र, कृष्ण कुमार पटेल, रमाकांत यादव, अमरेश सिंह मौजूद रहे। संवाद