फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिस भर्ती में दौड़ में छह अभ्यर्थी हुए बीमार

Thu, 08 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 25वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में बुधवार को दौड़ के दौरान छह महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


इसमें प्रयागराज निवासी समीर सिंह (26), मणिकांत श्रीवास्तव (25), धीरज (24), प्रतापगढ़ निवासी दीपिका तिवारी (20), सुल्तानपुर की आशा यादव (21), उन्नाव की चिली पटेल (20) दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि धूप व कमजोरी के चलते महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी। सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें