मुंशीगंज कस्बा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरी हुआ बजरंगबली का मुकुट।
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से रविवार सुबह चांदी का मुकुट चोरी हो गया। मुकुट की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज कस्बे के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। सुबह और शाम मंदिर में पूजा होती है। सुबह करीब नौ बजे भक्त पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो चांदी का मुकुट गायब था। यह देख भक्त दंग रह गए। वीरेंद्र अग्रहरि, अतुल अग्रहरि, रत्नेश गुप्ता, भागवत प्रसाद, सुमित गुप्ता, पुष्पेंद्र, अनूप, धर्मेंद्र ने घटना पर नाराजगी जताई।
बताया कि पुलिस चौकी के पास घटना हुई है, जो सुरक्षा के प्रति ढिलाई है। चांदी का मुकुट जल्द बरामद किया जाए। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि भदोखर थाना प्रभारी से घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द मुकुट बरामद किया जाएगा।