फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चांदी का मुकुट बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे के संकट मोचक हनुमान मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में प्रतापगढ़ निवासी रोहित पांडेय और उसकी मां किरण देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने दर्शन के बाद मंदिर से मुकुट चोरी किया था।
विज्ञापन


मुंशीगंज पुलिस चौकी के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित मंदिर से चार अक्तूबर को चांदी का मुकुट चोरी हुआ था। घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दरियापुर चौराहे से रोहित और उसकी मां किरण देवी को गिरफ्तार किया।

दोनों संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोडिया सरैया गांव के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी का चांदी का मुकुट बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन बीमार थी। वह मां के साथ बहन का इलाज कराने एम्स आया था। रविवार को छुट्टी होने के कारण एम्स बंद था। इसके बाद तीनों हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान रोहित और उसकी मां ने मुकुट चोरी कर लिया। सीओ ने बताया कि मामले में रोहित की नाबालिग बहन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें