फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी

Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी उपकेंद्र पर ज्ञापन सौपते उपभोक्ता।
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ता बिजली संकट झेल रहे हैं। शनिवार को उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। लोगों ने न सिर्फ उपकेंद्र का घेराव किया, बल्कि अभियंताओं के खिलाफ नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन उपकेंद्र पर मौजूद कर्मियों को सौंपा। कहा कि यदि बिजली कटौती बंद न हुई, तो अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी, शिवम गुप्ता ,धर्मेंद्र कुशवाहा, सुमित कुमार, साहिल ने बताया कि विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बरसात के कारण सर्पदंश व जहरीले कीड़ों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिन रात मिलाकर आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। इस दौरान कई बार ट्रिपिंग होती है।

राकेश कुमार, सर्वेश कुमार ने कहा कि बिजली न आने से सिंचाई और धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। बार-बार बिजली की आवाजाही से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तार पर पेड़ की डालियां रखी हैं। लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। तार टूटकर गिरना, ट्रांसफार्मर खराब होना आम बात हो चुकी है। इस मौके पर सोहेल खान, मोहम्मद आरिफ, आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें