फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के विश्राम कक्ष में शॉर्टसर्किट से लगी आग, सोफा, कुर्सी जलकर राख

विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को डीएम कार्यालय में आग की घटना के बाद मौजूद कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम कार्यालय के विश्राम कक्ष में बुधवार को विद्युत शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोफा और कुर्सियां जलकर राख हो गई। जिस समय आग लगी, उस समय डीएम कार्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय स्थित विश्राम कक्ष में बुधवार दोपहर बाद अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं और कक्ष में लगा परदा चपेट में आ गया। इसके बाद सोफा और वहां पर रखी कुर्सियों में भी आग लग गई।
इसी से जुड़ा डीएम का न्यायालय कक्ष और दफ्तर है। पूरे कार्यालय में धुआं भर गया, जिससे अफरातफरी मच गई। आग की जानकारी होने पर अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय का कहना है कि स्टेप्लाइजर में शॉर्टसर्किट के चलते आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
यह आग कैसे लगी। किसी स्तर पर चूक हुई। क्या उपकरणों को समय-समय पर चेक किया कराया जाता है। यह कार्य कौन करता है। मामले की जांच के लिए एडीएम और पॉवर कॉर्पोरेशन के अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें