फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बैंक आफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैंक प्रबंधक का कमरा जला; कैश जलने से बचा

Sat, 07 Dec 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बैंक आफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक प्रबंधक का कमरा जल गया। कैश जलने से बच गया। 
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बैंक आफ बड़ौदा की ऊंचाहार शाखा में शनिवार की तड़के आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने बात कही जा रही है। आग सबसे पहले बैंक मैनेजर के आफिस में लगी। खिड़की के बाहर आग की लपटें निकली तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। 

विज्ञापन


इसकी सूचना बैंक मैनेजर, पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। बैंक मैनेजर भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने से बैंक में रखी कुर्सियां, फर्नीचर, एसी, पैसा गिनने की मशीन, वायरिंग व कुछ अभिलेख जल गये। बैंक मैनेजर का आफिस पूरी तरह जला गया है। 

बैंक कर्मियों के मुताबिक बैंक में रखा कैश बच गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने की सूचना पर आग बुझाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें