फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्लग लगाते समय करंट से दुकानदार की मौत

Wed, 23 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावां चौराहे पर करंट लगने से युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन।
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। अमावां चौराहे पर सोमवार रात बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय मिठाई दुकानदार को करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। दुकानदार को बचाने दौड़ी महिला बच गई।
विज्ञापन


अमावां चौराहा निवासी संजय (25) मिठाई की दुकान करते थे। रात 8.30 बजे दुकान पर लाइट जलाने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। जैसे ही संजय ने बिजली बोर्ड को छुआ, करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। बगल की दुकान की एक महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बिजली ने झटका मारकर उन्हें बाहर फेंक दिया। महिला बच गई। संजय को दुकानदारों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी खुशी (3), छोटी बेटी श्रेया (1) है। पत्नी रीना के आंसू नहीं थम रहे हैं। चार भाइयों में संजय दूसरे नंबर के थे। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें