फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ सलोन और एसओ मिल एरिया काेर्ट में तलब

Wed, 26 Oct 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
court - फोटो : demo
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक सलोन और थानाध्यक्ष मिल एरिया को नोटिस जारी किया है। दोनों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश विजेश कुमार ने दिया है।
विज्ञापन


पहला मामला थाना मिल एरिया क्षेत्र से जुड़ा है। खोर निवासी दातादीन गैंगेस्टर मामले में जेल में निरुद्ध था। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी 24 अगस्त को स्वीकार की। आरोपी के जमानत प्रपत्र पुलिस सत्यापन के लिए थाना मिल एरिया भेजे गये।

दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सत्यापन आख्या न भेजने पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए एसओ मिल एरिया को 26 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर कारण स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं सलोन थाना क्षेत्र से जुड़े दूसरे मामले में कोर्ट ने हत्या में सजा काट रहे दिनेश कुमार सिंह के पेरोल की अवधि बीतने पर हाजिर न होने पर कार्रवाई की है। बेलखरिया मजरे सूची निवासी दिनेश कुमार सिंह को उच्च न्यायालय के आदेश से दो माह के पेरोल पर छोड़ा गया था।

दो माह बीतने के बाद भी अभियुक्त हाजिर न होने पर कोर्ट ने जमानतदारों को नोटिस जारी किया। पुलिस नोटिस तामील कराने में असफल रही। इस पर कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक को 27 अक्तूबर को स्वयं हाजिर होकर कारण स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें