फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी शिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की हॉकी खिलाड़ी शिवानी सोनकर का चयन लखनऊ मंडल की टीम में हो गया है। वह 14 से 16 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होने वाले महिला हॉकी टूर्नामेंट में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

कोच संतोष कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें नैना सोनकर, रोशनी प्रजापति, आरती, सुनैना सोनकर, कनिष्का, पूर्णिमा, मनीषा, कुमकुम, प्राची शामिल हैं।
चयनित किए गए सभी खिलाड़ी 12 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जिसमें मंडलीय टीम का गठन होगा। यह टीम 21 से 26 अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें