फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हरीश के रोल नंबर पर भर्ती के लिए पहुंच गई शिवांगी

Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बा स्थित आइटीबीपी कैंप में चल रही भर्ती प्रक्रिया में हरीश कुमार के रोल नंबर का फर्जी प्रवेशपत्र लेकर कन्नौज जिले की शिवांगी पहुंच गई। शक होने पर अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच कराई तो प्रवेशपत्र फर्जी निकला।
विज्ञापन


इस पर कमांडेंट ने मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
डलमऊ कस्बा स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 46वीं वाहिनी में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए कन्नौज के तहसील तिरवा ठठिया के ग्राम बीरहार पोस्ट खौर नगर निवासी शिवांगी सिंह भी सोमवार को पहुंची। इस दौरान प्रवेश पत्र की जांच के दौरान शक होने पर अधिकारियों ने पाया कि प्रवेशपत्र तो फर्जी है।

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उपस्थिति शीट पर फोटो और रोल नंबर किसी हरीश पांडेय नामक अभ्यर्थी का नाम अंकित था। इस पर कमांडेंड ने शिकायत कोतवाली डलमऊ में की। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डलमऊ श्याम कुमार पाल ने बताया कि फर्जी प्रवेशपत्र के मामले में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और चालान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें