फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर व दिनेश का असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन

Tue, 01 Mar 2016 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएस-2015 की परीक्षा में जिले के दो होनहारों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों और शिक्षकों को दिया है। कैलाशपुर निवासी दिनेश कुमार चौरसिया का असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) के पद पर चयन हुआ है।

वर्तमान में वे हरदोई जिले के गौरावा कोथावां स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। मंगलवार को चयन की सूचना मिली तो परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मां श्यामकली ने बेटे दिनेश कुमार को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। वहीं पिता राम प्रसाद चौरसिया ने बेटे की कामयाबी खुशी जताई। उनकी पत्नी गायत्री देवी जीजीआईसी देवानंदपुर में सहायक अध्यापिका है।

इससे पहले भी दिनेश का चयन लोवर पीसीएस 2009 में एडीओ सहकारिता के पद हुआ था, लेकिन जॉइन नहीं किया। वहीं इंदिरा नगर निवासी सेंट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व महामंत्री जेपी सिंह राठौर के बेटे शेखर सिंह का असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है।

शेखर अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजन और शिक्षकों को देते हैं। इससे पहले शेखर का वाणिज्य कर अधिकारी, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर और समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हो चुका है।

वर्तमान में वह वाणिज्य कर अधिकारी पद पर इलाहाबाद में तैनात है। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, अधिवक्ता डीपी सिंह, रामबरन सिंह, ओपी सिंह, मिलिंद द्विवेदी, हरिश्चंद्र शर्मा ने खुशी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें