फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता सिखाएगी मायावती को सबक : शिवपाल यादव

Mon, 18 Jan 2016 12:36 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन रायबरेली में पार्टी के ही कुछ लोगों के ईमान बेच देने के कारण हार हो गई है। जल्दी ही इसकी जांच कराकर ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर धन का दुरुपयोग किए जाने के सवाल पर उन्होंने पूर्व मायावती पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि आने वाले समय में जनता मायावती को सबक सिखाएगी। कहा जल्द बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री बछरावां कस्बे के शिवगढ़ रोड निवासी एवं राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ. विजय शर्मा की मां के तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस पर दबाव बनाकर काम कराने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सवाल किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती इधर-उधर बातें की करती हैं। आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बछरावां क्षेत्र के रैन गांव का निरीक्षण किया था और कहा था कि बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा किए गए हर वादे को पूरी कर रही है। जल्द बछरावां को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा। इस मौके पर अरविंद सिंह गोप, रामलाल अकेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें