रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने शुक्रवार को काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व देहरादून-बनारस जनता मेल एक घंटे और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस और ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। (संवाद)