रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। वंदेभारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी लेट रही। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत आधे घंटे तो गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन 15 मिनट देर से आई। यात्रियों की सुविधा के लिए दौड़ रही कटरा-वाराणसी स्पेशल आठ घंटे और चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल तीन घंटे से ज्यादा लेट रही।
लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने साढ़े चार घंटे इंतजार कराया। पैसेंजर ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई। देहरादून-बनारस जनता मेल ने ढाई घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने सवा दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने दो घंटे और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे इंतजार कराया।
पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रतापगढ़-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।