फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय बालक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; आरोपी चालक भाग निकला

Thu, 05 Mar 2026 01:48 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


हादसा गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर पम्पापुर चौराहे के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे सात वर्षीय बालक सतीश कुमार को टक्कर मार दी। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

बताया गया कि सतीश मूल रूप से डलमऊ थाना क्षेत्र के नवाजगंज का रहने वाला था। पम्पापुर चौराहा अपने ननिहाल आया था। उधर, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें