फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात कुश्ती खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली के इन खिलाड़ियों ने सीतापुर में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में जीते मेडल।
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के तहत सीतापुर जिले में हुई मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रायबरेली के 15 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्ग में इन खिलाड़ियों ने 11 पदक अर्जित किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले सात खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है। रायबरेली के खिलाड़ियों को अंडर-17 बालक वर्ग में मंडल स्तर पर दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


सीतापुर के कमलापुर में शनिवार को मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रायबरेली से शिवम, सत्यम, सौरभ, अंशू, सुधीर सिंह, देवहरि, देवेंद्र यादव, अभिषेक, अनंत सिंह, पायल यादव, संदीप, शनि, अंश कुमार, शिवा पांडेय, करन विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तर पर इस जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक और चार रजत पदक मिले हैं। अंडर-14 बालक में गौरा के शिवम, अंडर-17 बालिका में गौरा की पायल, अंडर-17 बालक में खीरों के सौरभ, गौरा के सुधीर सिंह, रौतापुर के देवेंद्र यादव, अंडर-19 बालक में रौतापुर के शनि, बौसवारा के करन ने स्वर्ण पदक अर्जित किया है।

अंडर-17 बालक में बैसवारा के अभिषेक कुमार व देवहरि, पूरे पांडेय के अंशू और अंडर-19 बालक में रौतापुर के शिवा पांडेय ने रजत पदक जीता है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि मंडल स्तर पर अंडर-17 बालक वर्ग में रायबरेली को दूसरा स्थान मिला है। मंडल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी सातों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए हो गया। ये सभी खिलाड़ी लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम कोच और मैनेजर सदानंद श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, सुरेश बहादुर सिंह और हीरालाल के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें