फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओआई के एटीएम में लगी आग

Sun, 12 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित बीओआई के एटीएम में शनिवार रात आग लग गई। केबिन से लपटे निकलती देख सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। एसपी हरिनारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि मशीन व नकदी बच गई। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। कैनाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तो केबिन से धुआं उठा, फिर देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी।

वहां तैनात सुरक्षा कर्मी किसी तरह भागकर बाहर आया और शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। इसी दौरान कैनाल रोड से गुजर रहे एसपी हरिनारायण सिंह ने एटीएम में आग लगी देखी तो रुक गए। सूचना मिलने पर चीफ फायर अफसर आरके पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का पता चला तो बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी आ गए। चीफ फायर अफसर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह वायरिंग में शॉर्टसर्किट होना प्रतीत हो रहा है। आग से केबिन में लगी प्लाई और वायरिंग ही जली हैं, मशीन और उसमें भरी नगदी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें