ऊंचाहार (रायबरेली)। दो दिन पहले नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर रखने के मामले में अधीक्षक को नोटिस भेजने के बाद गुरुवार की शाम सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचें। वार्डों का निरीक्षण किया।
प्रसव कक्ष में गंदगी व लाइट खराब मिलने पर नाराजगी जताई। मरीजों से बात कर हालचाल पूछा और वापस चले गए। सीएमओ ने जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मंगलवार को सीएचसी में 24 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। नसबंदी के बाद सभी को जमीन पर बिछी दरी पर लिटा दिया गया था।
बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
गुरुवार शाम सीएमओ सीएचसी पहुंचे। उनके पहुंचते ही सीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने बताया कि कुड़ गड़बड़ी मिली है। सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। नसबंदी मामले में अधीक्षक ने अभी जवाब नहीं दिया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।