फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दोस्त को डूबता देख लगाई छलांग, मौत

Mon, 22 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के हसनपुर गांव में नइया नाले में युवक के डूबने से जुटी भीड़।
विज्ञापन
बछरावां। दोस्त को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए एक युवक ने नइया नाले में छलांग लगा दी। उसका दोस्त तो बाहर निकल आया, लेकिन वह डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण शव को बाहर निकाल सके। सूचना के बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी रही।
विज्ञापन


हसनपुर गांव निवासी दीपांशु (20) पुत्र कमलेश नइया नाले के पास खड़ा था। नहाते समय उसका दोस्त डूबने लगा। बचाने में दीपांशु नहर में कूद गया। उसका दोस्त तो बाहर निकल आया, लेकिन दीपांशु देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को आधा किमी दूर बरामद किया गया।

पुलिस का हाल यह रहा कि जानकारी मिलने के बाद भी तीन घंटे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि समय पुलिस गोताखोर लेकर पहुंच जाती, तो शायद दीपांशु की जान बच जाती। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें