रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पठन-पाठन का कार्य 6 अगस्त से शुरू होगा। इसे प्रभावी बनाने के लिए सदर में ज्ञानप्रकाश, आशीष त्रिपाठी, रिचा राय, सत्येंद्र कुमार, आराध्य श्रीवास्तव, लालगंज में शकुन चंद्र शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, पुनीत पांडेय, महराजगंज में अमिता यादव, श्रेयांशी, अजय अवस्थी, डलमऊ में डॉ. रत्नाकर द्विवेदी, अनिल कुमार सरोज, सौरभ मिश्रा, सलोन में विनोद कुमार मिश्र, विनोद कुमार, बृजेश कुमार सिंह, ऊंचाहार में डॉ. कवीश कुमार, डॉ. संजू सिंह, शिवकरन त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर बनाए गए।
सभी मास्टर ट्रेनरों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग के बाद उन्हीं के जरिए विद्यालयों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कराया गया। गूगल मीट के जरिएथ ऑनलाइन पठन-पाठन का कार्य शुरू कराने के लिए समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा चुका है।