रायबरेली। नवरात्र में व्रत में खाने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए चल रहे अभियान में बुधवार को एफएसडीए की टीम ने शहर और लालगंज क्षेत्र में चार नमूने सील किए।
अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि एफएसओ स्वाति सिंह ने लालगंज में एक दुकान से मधुसूदन ब्रांड देशी घी का नमूना सील किया। एफएसओ राजेश कुमार ने लालगंज में ही एक दुकान से धनिया पाउडर का नमूना भरा। एफएसओ अपराजिता त्रिपाठी ने शहर के इंदिरा नगर में एक दुकान से दूध और जेल रोड पर एक दुकान से मूंगफली दाना का नमूना सील किया है।