फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना-दूध समेत नौ नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर मिलावटी मिठाई, रंगीन खिलौने व अन्य दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए शुक्रवार को एफएसडीए ने अभियान शुरू कर दिया। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि एसडीएम डलमऊ सविता यादव व एसडीएम ऊंचाहार केशवनाथ गुप्ता की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डलमऊ, ऊंचाहार और महराजगंज क्षेत्र में अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध मिले छेना, दूध, नमकीन व रंगीन इमरती सहित नौ नमूने सील किए। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें